राजनीति
भारत
विवाहित व्यक्ति ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर कर भगाया
पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर व्यक्ति पर लगाये गम्भीर आरोप
सिंगाही-खीरी। थाना क्षेत्र में लव मैरिज की आड़ में धर्मपरिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे पीड़ित पति का आरोप की एक गैर समुदाय के विवाहित व्यक्ति ने विवाहिता महिला से शादी कर उस पर धर्म बदलने का दबाव डाल कर धर्मपरिवर्तन कर दिया। पीड़ित पति को जाति सूचक गाली और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पति ने प्रताड़ित होकर थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की प्रारंभ।
रविवार को सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव से अनुसूचित जनजाति( थारू) की विवाहिता महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कस्बे के गैर समुदाय के विवाहित व्यक्ति इरफान पुत्र नईम ने बीते गुरुवार को उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाने के बाद धर्मपरिवर्तन कराकर उससे विवाह कर लिया। महिला के पति ने लोगों से कहलवाकर और स्वयं भी उससे बातकर पत्नी को भेजने के लिए कहा, तब इरफान व उसके पिता नईम और बड़े भाई हनीफ ने उसको जाति सूचक गाली देकर घर से भगा दिया। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Comments