सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण ,15 लोगों ने किया रक्तदान
बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बांटे गए स्कूल ड्रेस, बैग आदि।
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
विकास और सेवा के संकल्प के साथ शुक्रवार को लोढ़ी स्थित ब्लड बैंक परिसर में एक भव्य कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल दिव्यांगजनों को संबल प्रदान किया गया, बल्कि मानवता की सेवा हेतु रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन हुआ।

Read More संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य हुए पूरेमुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने कर-कमलों द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। वितरण का विवरण निम्नलिखित -ट्राईसाइकिल 51बैसाखी (जोड़ी) 36, व्हीलचेयर 03,कान की मशीन 03, लेप्रोसी किट 01,इसके अतिरिक्त, बचपन डे केयर सेंटर में पंजीकृत 04 दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल ड्रेस, बैग और जूते प्रदान किए गए।

सदर विधायक की प्रेरणा और उनके प्रयासों से कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा देखी गई। सदर विधायक सहित साथ में आए 15 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, मेडिकल कॉलेज सोनभद्र के प्रधानाचार्य और विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही।
साथ ही दिव्यांगजन कार्यालय से सुयश कुमार शुक्ला (सहायक अध्यापक एल.टी. ग्रेड), कनिष्ठ सहायक गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा और बचपन डे केयर सेंटर के राहुल कुमार सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगजनों के स्वावलंबन और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। ये सहायक उपकरण न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ाएंगे बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मददगार साबित होंगे।


Comments