पट्टा  कराए जाने के लिए  रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

उदयपुर निवासी इमरान पुत्र स्व० हबीबुलहक ने आरोप लगाया कि लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय ने पट्टा दिलाने के लिए अधिकारियों के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर,
 
पट्टा कराए जाने के नाम पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में तहसील नौगढ़ के लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है।
 
उदयपुर निवासी इमरान पुत्र स्व० हबीबुलहक ने आरोप लगाया कि लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय ने पट्टा दिलाने के लिए अधिकारियों के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी और पट्टा प्रमाण पत्र दिलाने का भरोसा दिया। शिकायत के अनुसार 21 फरवरी 2025 को 3 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर कराए गए, जबकि 31 हजार रुपये नकद पवन मिश्रा, राहुल मिश्रा और कौसर अजीम की मौजूदगी में लिए गए।
 
शिकायत में कहा गया कि बार-बार कहने के बावजूद न तो पट्टा कराया गया और न ही ली गई धनराशि वापस की गई। आरोपों को  उत्तर प्रदेश  कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत मानते हुए लेखपाल को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत निलंबित कर दिया गया है।
 
निलंबन अवधि में लेखपाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments