राजनीति
विधायक विषेश रवि ने करोलबाग विधानसभा की तीन अनधिकृत कॉलोनियों में नई सीवर लाइन का किया उद्घाटन
आम आदमी पार्टी के विधायक विषेश रवि क्षेत्र के जनता को नई सौगात दे रहे हैं
नई दिल्ली। करोल बाग में विधायक विषेश रवि आम जन के सुविधा के मद्देनजर लगातार विकास के नई इमारत लिख रहे हैं।आम आदमी पार्टी के विधायक विषेश रवि क्षेत्र के जनता को नई सौगात दे रहे हैं।इस कड़ी में करोलबाग विधानसभा क्षेत्र में 3 अनधिकृत कॉलोनियों में गली नंबर 37 बीडन पुरा,संत सुजान सिंह, गुरुद्वारे बाली गली से बेकरी मार्केट डी बी गुप्ता रोड़ और 59 ब्लॉक रामजस रोड़ पर नई सीवर लाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।इस मौके पर निगम पार्षद उर्मिला गोतम, विधायक प्रतिनिधि अंकित रवि,सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विधायक विषेश रवि ने लोगों के बीच नारीयल तोड़ कर विधिवत इसकी शुभारंभ की। इस पहल से क्षेत्र की जनता भी काफी खुशी रही और लोगों ने फूल मालाओं से विधायक, व निगम पार्षद ,एवं विधायक प्रतिनिधि,का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद विधायक विषेश रवि ने कहा की स्थानीय निवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए उठाया गया है, जहां अब तक सीवर की कोई सुविधा नहीं थी।
विधायक विषेश रवि और निगम पार्षद उर्मिला गोतम ने कालोनीयो का निरीक्षण कर लोगों की समस्या से अवगत होने का प्रयास किया, हालांकि इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी, जिसका विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर निगम पार्षद उर्मिला गोतम ने कहा की यह परियोजना विशेष रूप से उन अनधिकृत कॉलोनियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां सीवर की कोई सुविधा नहीं थी, बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करना और अनधिकृत कॉलोनियों को सीवर नेटवर्क से जोड़ना सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने और इलाकों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है। इस अवसर पर विधायक,निगम पार्षद, जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्थानीय निवासी, और गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments