आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाकर पाएं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

प्रत्येक पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत जिन पात्र परिवारों का अभी तक आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बन पाया है, उनके लिए कार्ड बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्रा ने तुलसीपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें।

उन्होंने बताया कि इस कार्ड से गंभीर बीमारी की स्थिति में सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना पैसा दिए इलाज कराया जा सकता है गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण परिवार अपने गांव की आशा बहू, एएनएम, सीएचओ, पंचायत सहायक या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। कार्ड बनवाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।
अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्रा ने कहा कि बीमारी के समय इलाज पर होने वाला खर्च गरीब परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। आयुष्मान योजना का उद्देश्य यही है कि किसी भी गरीब परिवार को पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहना पड़े। डॉ विकल्प मिश्रा ने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने पूरे परिवार को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा से सुरक्षित करें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें