राजनीति
सीएम ने सिद्धार्थनगर को 1052 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात दी
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए - मुख्यमंत्री
सिद्धार्थनगर, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया। सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मैत्री का सन्देश देने वाले महात्मा गौतम बुद्ध की पावन धरा को नमन करते हुए जनपदवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की आकस्मिक मृत्यु पर उनको श्रद्धांजलि दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनपद राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर सिद्धार्थनगर बना।
कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। सत्य व ज्ञान की खोज में गया जाकर साध्सनस की। ज्ञान प्राप्त होने के बाद पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बुद्धं शरणमं गच्छामि का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति शत्रुओ के हाथ में आयेगा तो विनाश होगा और देवताओं के हाथ में आयेगा तो उत्थान होगा। यही कार्य डबल इंजन की सरकार में हो रहा है।
1052 करोड़ की परियोजनाओ की सौगात आज जनपदवासियों को प्राप्त हो रही है। यहां का अन्नदाता किसानो को फसलों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। आज बारिश भी अन्नददाता किसानों के लिए अमृत के समान है। बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ की जनता को परिवार मानकर उनके विकास के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। मानव जीवन मिला है, एक दूसरे के साथ मिलकर रहे तथा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
जनपद के लोगो के इलाज के लिए मडिकल कालेज का निर्माण कराया गया। नर्सिंग कालेज का संचालन हो रहा है। मेडिकल छात्रावास व आडीटोरियम निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। हर पात्र गरीब व्यक्ति को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड, का लाभ मिल रहा है। मनरेगा में पहले 100 दिन का रोजगार की गारन्टी थी अब 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
रोजगार नही मिलने पर मुआवजा उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछली उत्पादन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन से पहले स्थानीय कलाकारेां की प्रतिस्पर्धा, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित हो। अच्छे कलाकारों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराकर उनको सम्मानित किया जाये। सड़क पुल, सिंचाई, मेडिकल छात्रावास व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
निरन्तर सभी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसानों द्वारा दो फसल के बाद तीसरे फसल का उत्पादन किया जा रहा है। उपद्रव से उत्सव की ओर यह प्रदेश अग्रसारित है। मुख्यमंत्री द्वारा 1052 करोड़ के लागत की 229 परियोजनाओ का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्रमसेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सांसद जगदम्बिका पाल, नेता प्रतिपक्ष/ विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक श्यामधनी राही, विधायक सैय्यदा खातून, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह, पूर्व विधायक डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, आदि उपस्थित रहे।

Comments