Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बिगड़ा, कोहरे से सड़कों पर थमी गाड़ियां

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी घने कोहरे का असर देखने को मिला। सोनीपत, करनाल, नारनौल, फतेहाबाद, पानीपत, रोहतक, झज्जर, हिसार, कैथल और पंचकूला समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रही। पानीपत और रोहतक में जहां विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, वहीं सोनीपत में यह 5 मीटर से भी कम रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कोहरे के कारण हाईवे पर हादसे
कम विजिबिलिटी के चलते करनाल के नेशनल हाईवे पर पाइपों से भरा एक कैंटर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, जबकि हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं, रेवाड़ी में दिल्ली–जयपुर हाईवे पर कोहरे के कारण कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

तापमान में गिरावट, हिसार रहा सबसे ठंडा
आज प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 1 फरवरी को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे कोहरे की स्थिति फिर से बन गई है।

दिन में राहत, रात में ठंड बरकरार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होगा और धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन का पहला स्थापना दिवस 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा Read More जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन का पहला स्थापना दिवस 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हल्की ठंड और नमी के चलते सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है।

श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा में भीषण आग, जॉय चौधरी का घर जलकर खाक Read More श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा में भीषण आग, जॉय चौधरी का घर जलकर खाक

कल से मौसम सुधरने की उम्मीद
मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई है। अनुमान है कि कल से कोहरे की तीव्रता कम होगी और मौसम साफ रहने लगेगा। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

Read More बलरामपुर डबल मर्डर: सड़क हादसा मामले में हत्या का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार

अगले सप्ताह से ठंड में कमी
पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह के बाद ठंड का असर काफी हद तक कम हो जाएगा और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे आमजन, किसानों और यात्रियों को राहत मिलेगी।

वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments