जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन का पहला स्थापना दिवस 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा

जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य भी किया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन ने पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए एक नई दिशा प्राप्त की है।उन्होंने न केवल पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता के मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य भी किया है।
 
जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन का पहला स्थापना दिवस 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा
 
उनके प्रयासों से पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण, कानूनी सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा और जागरूकता बढ़ी है। जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन आज उनके नेतृत्व में एक मजबूत मंच के रूप में उभर रहा है, जो पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। विवेक प्रताप सिंह की सोच और कार्यशैली ने संगठन को नई ऊर्जा दी है, जिससे पत्रकार समुदाय में विश्वास और एकजुटता की भावना मजबूत हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments