पांच वर्षीय दलित मासूम के साथ चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म करने का प्रयास रिपोर्ट दर्ज

सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने की सूचना प्रकाश में आया है

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने की सूचना प्रकाश में आया है डायल 112 पर फोन करके मासूम बच्ची की मां ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई कि मेरी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी कलवारी थानाध्यक्ष कलवारी पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं एससी एसटी दुष्कर्म का प्रयास करने जैसे गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि दलित बच्ची की उम्र महज 5 वर्ष है आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है स्थानीय पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही कर रही है शांति व्यवस्था कायम है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें