ओबरा तापीय परियोजना में गणतंत्र दिवस पर 2320 मे.वा. विद्युत उत्पादन के साथ ओबरा बना देश की अग्रणी इकाई ,ओबरा-डी का कार्य प्रारंभ

मुख्य महाप्रबंधक ने अधिकारियों व कर्मचारियों की कुशलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सस्ती और स्थिर आपूर्ति बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा /सोनभद्र-

मुख्य महाप्रबंधक इं0 आर.के. अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और 500 छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने समारोह को बनाया भव्य। ओबरा ताप विद्युत परियोजना के संकुल स्थित गांधी मैदान में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य महाप्रबन्धक इं0 आर0के0 अग्रवाल ने प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

IMG_20260127_130655

सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का शानदार रिजल्ट: यश शुक्ला बने टॉपर, 100% परिणाम Read More सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का शानदार रिजल्ट: यश शुक्ला बने टॉपर, 100% परिणाम

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, समता और पंथनिरपेक्षता के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। सी.जी.एम. ने परियोजना की तकनीकी उपलब्धियों का विवरण साझा करते हुए बताया ओबरा (ब) की 200 मे0वा0 की पाँचों इकाइयाँ अपनी पुरानी उम्र के बावजूद वर्ष 2025 में विगत वर्षों की तुलना में बेहतर उत्पादन कर रही हैं। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों को मात देकर ओबरा ‘सी‘ की दोनों इकाइयाॅं (2×660 मे0वा0) वर्तमान में पूर्ण क्षमता पर परिचालित हैं।

बलिया में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला: नोएडा हिंसा को बताया साजिश Read More बलिया में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला: नोएडा हिंसा को बताया साजिश

IMG-20260127-WA0083(1)

पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने  किया उद्घाटन Read More पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

आज ओबरा परियोजना 2320 मे0वा0 के कुल विद्युत उत्पादन के साथ देश की अग्रणी इकाइयों में शुमार है। 800 मे0वा0 की दो इकाइयों वाली ‘ओबरा डी’ परियोजना का कार्य अब प्रारंभिक चरण में है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बताते हुए स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की। इं0 अग्रवाल ने पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि तापीय परियोजनाओं के संचालन के साथ-साथ हमें प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन और वन्यजीव संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

IMG-20260127-WA0084

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कुशलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस वर्ष समारोह में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और अनुशासन देखते ही बनता था। समारोह में मुख्य रूप से मुख्य अभियन्ता इं0 एस0एन0 मिश्रा, इं0 एस0के0 सिंघल, इं0 दिवाकर स्वरूप, सी0आई0एस0एफ0 कमाण्डेट

  एस0के0 सिंह, अधीक्षण अभियन्ता इं0 मणि शंकर राय, इं0 डी0 के0 सिंह, इं0 सुधान्शु यादव, उप महाप्रबन्धक (लेखा) अखिलेश त्रिपाठी, सी0एम0ओ0 डा0 पी0के0 सिंह सहित भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग मिश्र द्वारा किया गया। ओबरा परियोजना का गौरव इसकी पुरानी इकाइयों का निरंतर बिजली देना और नई परियोजनाओं (ओबरा सी और डी) का विस्तार है। यह उत्तर प्रदेश के विकास मानचित्र पर ओबरा के बढ़ते कद का प्रतीक है।

Post Comments

Comments