ओबरा तापीय परियोजना ने जीता जोनल फुटबॉल का खिताब ,रोमांचक मुकाबले में अनपरा को दी मात

ओबरा तापीय परियोजना के खिलाडियों का दबदबा कायम, खेल प्रेमियों में भारी उत्साह

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा/ सोनभद्र -

 उत्तर प्रदेश खेल के मैदान पर जब दो दिग्गज टीमें आमने-सामने हों, तो रोमांच का चरम पर होना लाजिमी है। उत्तर प्रदेश जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहाँ ओबरा तापीय परियोजना की टीम ने एक कड़े संघर्ष के बाद अनपरा की टीम को परास्त कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

IMG-20260201-WA0035

दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन,बीजपुर की  टीम बनी विजेता Read More दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन,बीजपुर की टीम बनी विजेता

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं। अनपरा की टीम ने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए कई शानदार मूव्स बनाए, लेकिन ओबरा के मजबूत गोलकीपिंग और रक्षापंक्ति ने हर हमले को नाकाम कर दिया।

खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता Read More खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता

दोनों टीमों ने डू और डाई की रणनीति अपनाई, जिससे निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट (ट्राई-ब्रेकर) के जरिए लिया गया। दबाव के इन क्षणों में ओबरा के खिलाड़ियों ने गजब के धैर्य का परिचय दिया।ओबरा की टीम ने सटीक किक्स और गोलकीपर के शानदार बचाव के दम पर अनपरा को पीछे छोड़ते हुए जीत सुनिश्चित की। इस बड़ी उपलब्धि के बाद ओबरा टीम के कप्तान अनुराग मिश्र और उनकी पूरी टीम को बधाइयों का ताँता लगा हुआ है।

फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम रेड टीम बनी चैंपियन Read More फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम रेड टीम बनी चैंपियन

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि अनुराग मिश्र के कुशल नेतृत्व और टीम के आपसी तालमेल ने ही इस कठिन मुकाबले को ओबरा के पक्ष में मोड़ दिया।यह जीत किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरी टीम की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। अनपरा की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन हमने अंत तक हार नहीं मानी। इस जीत के साथ ही ओबरा तापीय परियोजना ने फुटबॉल के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम कर लिया है। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार