खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता

फाइनल मुकाबले की बेस्ट प्लेयर अयोध्या की खुशी उपाध्याय को चुना गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। स्टेडियम में बीते 13 मार्च से चल रही राज्य महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मंगलवार का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और बालिका छात्रावास अयोध्या के बीच खेला गया।दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।अयोध्या के दो गोल के मुकाबले तीन गोल दागकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने 3 गोल जीतकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि  सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।भारत विकास परिषद और  सदर विधायक की तरफ से प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों और निर्णायकों को आंवले से बने उत्पाद भी दिए गए।फाइनल मुकाबले की बेस्ट प्लेयर अयोध्या की खुशी उपाध्याय को चुना गया।
 
प्रतियोगिता के सभी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार अनवर हॉकी सोसायटी की तरफ से दिया गया और प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को हॉकी ट्रॉफी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली की तरफ से दी गई।भारत विकास परिषद की तरफ से अध्यक्ष अश्वनी वैष्णव,सचिव शरद केसरवानी ,डॉक्टर उदयभान सिंह सदस्य ,गोविंद खंडेलवाल  उपस्थित रहे।
 
इस मौके पर  प्रमुख रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह,जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह ,स्काउट शिक्षक सुशील सिंह,अपना दल एस के विधि प्रकोष्ठ के सचिव परमानन्द मिश्रा ,भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला,सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी केपी सिंह,वरिष्ठ पत्रकार चिंतामणि पाण्डेय व डीपी सिंह,अजय सिंह,सब इंस्टेक्टर बैडमिंटन खिलाड़ी सुशील सिंह ,पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रवि पांडे ,सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक पांडे उर्फ अंतू भैया ,डॉक्टर शमीम,गंगा पांडे ,विभूति पांडे,श्याम बाबू यादव,विनोद यादव,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें