Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर, अलर्ट जारी

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

Haryana Weather: पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आने लगा है। ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। बीते दो दिनों में हुई वर्षा और तेज हवाओं ने मौसम को अचानक ठंडा कर दिया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 27 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।

हिसार सबसे ठंडा जिला, तापमान 1.6 डिग्री तक पहुंचा
शुक्रवार रात को हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं नारनौल, भिवानी, महेंद्रगढ़, सिरसा और सोनीपत में भी न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

बारिश और ओलावृष्टि के बाद बढ़ी शीतलहर
शुक्रवार को प्रदेशभर में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद शनिवार सुबह कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहा। हिसार जिले के गांव बड़ोपल में खेतों में पाला जम गया, जिससे पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं और पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आया।

भ्रष्टाचार के आगे दबे एसडीओ और इंजीनियर ने साधी चुप्पी Read More भ्रष्टाचार के आगे दबे एसडीओ और इंजीनियर ने साधी चुप्पी

29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में मौसम 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना है।

कानपुर में रिमझिम बारिश गलन बढ़ी,पारा नौ डिग्री पहुंचा Read More कानपुर में रिमझिम बारिश गलन बढ़ी,पारा नौ डिग्री पहुंचा

10–12 डिग्री तक गिरा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वीरवार रात और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

अब मुंबई–वाराणसी नहीं, प्रयागराज में ही टाटा स्तर का कैंसर इलाज Read More अब मुंबई–वाराणसी नहीं, प्रयागराज में ही टाटा स्तर का कैंसर इलाज

About The Author