खेलमंत्री ने कहा जीरामजी कानून विकसित भारत बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

जिले के प्रभारी, खेल कूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री  गिरीश चंद्र यादव ने न्यू सर्किट हाउस में जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ बैठक एवं प्रेस वार्ता किया।
     बैठक और प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत जीराम जी कानून प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने और ग्राम्य विकास के जरिए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में अहम कड़ी साबित होगा। जी राम जी योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब गढ्ढा खोदने एवं पाटने के बजाय रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चेक डैम, सड़क, नाली, खेल मैदान, ओपन जिम, मण्डी निर्माण एवं बड़ी पंचायतों में मॉल निर्माण जैसे स्थाई कार्य कराए जाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम भारत की परिकल्पना को पूरा करने में सहायक साबित होगा।

IMG-20260111-WA0887

पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि एस आई आर के तहत ए एस डी डी कटेगरी के कटे मतदाताओं की जांच में तेजी लाएं कार्यकर्ता। कहा कि चुनावी प्रक्रिया के महत्वपूर्ण अंग मतदाता होते हैं। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि योग्य मतदाता किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से बाहर नहीं होने पाए और गलत मतदाता सूची में रह न जाए।नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 12 जनवरी को अवध क्षेत्र की बैठक में अयोध्या आगमन पर जनपद की तरफ से भव्य दिव्य स्वागत की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कोर कमेटी की भी बैठक किया।
     जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा निर्धारित कार्य और कार्यक्रमों की को पूरी निष्ठा और समर्पण से पूरा करने का आवाहन किया। कहा कि भाजपा सरकारें देश और प्रदेश की जनता के हितों में समर्पित भाव से काम कर रही हैं।
      पदाधिकारी एवम् कोर कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला  पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला सह कार्यालय प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, मनीष मिश्र, अमित पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष शशि द्विवेदी, अरविंद उपाध्याय, अरविंद सिंह डिंपू, सर्वेश सिंह, अमरजीत वर्मा, सूर्यकांत वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, राम अशीष, रानेश पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, सदा बृज राजभर, विनय पाण्डेय, पंकज प्रजापति, लाल बहादुर पाल, स्वदेश गौतम, प्रभात जायसवाल आदि शामिल रहे।

गोरखपुर में क्रिप्टो-बिटक्वाइन घोटाला: लाखों की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार Read More गोरखपुर में क्रिप्टो-बिटक्वाइन घोटाला: लाखों की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Post Comments

Comments