Haryana: HBSE ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट की जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का बहुप्रतीक्षित तिथि-पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड की इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच संपन्न होंगी।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

बोर्ड ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। यह परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी, लेकिन संचालन बोर्ड द्वारा जारी तिथि-पत्र के अनुसार ही अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर Read More चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें