मड़हे में आग तापते वृद्ध महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हृदय विदारक घटना से लोग सहमें, पुलिस जाँच में जुटि

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

कोन/सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया में रविवार शाम करीब 6.30 बजे दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। बताया गया कि लगभग 75 वर्षीय जासो देवी आग तापने के लिए मड़हे में बैठी थीं। इसी दौरान पुआल से घिरे मड़हे में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते चारों ओर लपटें फैल गईं।

IMG_20260118_232703

लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में Read More लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में

अचानक लगी आग से घिरी वृद्ध महिला बाहर नहीं निकल सकीं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, । Read More तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें