कांग्रेस की रीढ़ है सेवादल

मजबूत करने मे नही छोड़ेंगे कोई कसर- सुनील पाण्डेय 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलें में कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त जिला मुख्य संगठक सुनील पाण्डेय का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कटेश्वरपार्क स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवादल को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने सुनील पाण्डेय को बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मो. रफीक खां ने किया। 
 
पार्टी कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा देश बहुत चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, विचारधारा की राजनीति खत्म हो चुकी है, नेताओं मे निष्ठा नही रही। ऐसे में सेवादल की भूमिका और ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस जब जब कमजोर हुई है सेवादल ने उसे मजबूत किया गया है। पूर्व विधायक रामजियावन ने सेवादल को कांग्रेस पार्टी की रीढ़ बताते हुये उम्मीद व्यक्त किया कि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व मे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय एवं अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कई दशक सत्ता से बाहर रहते हुये भी कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा कायम है, यही निष्ठा दूसरे दलों से अलग पार्टी को पहचान दिलाती है। 
 
देवेन्द्र श्रीवास्तव ने भी सुनील पाण्डेय को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा पार्टी के विभिन्न विभागों का सेवादल को सहयोग मिलेगा और सेवादल के माध्यम से पार्टी आमजन मे अपनी पैठ मजबूत करेगी। किसान कांग्रेस के रामभवन शुक्ल ने कहा सेवादल और किसान कांग्रेस मिलकर पार्टी को ताकत देंगे जिससे आगामी चुनावों में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराई जा सके। प्रशान्त पाण्डेय ने सेवादल के बारे मे विस्तार से बताया। सम्मान से अभिभूत कांग्रेस सेवादल के मुख्य जिला संगठक सुनील पाण्डेय ने सभी को भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने मे कोई कसर नही छोड़ेंगे। कार्यकारिणी का विस्तार कर शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
 
पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुड्डू सोनकर, मो. सिद्धीक, शिवनरायन पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, नर्वदेश्वर शुक्ल, शिवभिति मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, लालजीत पहलवान, बृजेश पाण्डेय, डा. मारूफ अली, रामबचन भारती, निशान्त श्रीवास्तव, विनय तिवारी, अनिल कुमार भारती, रामकृष्ण दूबे, रूपेश पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्रा, जयंत चौधरी, गिरजेश पाल, अनूप पाठक, विनय पाण्डेय, दीपक मिश्र, शब्बीर अहमद, मकबूल हसन, अतीउल्लाह सिद्धीकी, मो. जावेद, दूधनाथ पटेल, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, आलोक दूबे, विश्वजीत, रामकृपाल, कुंवर जितेन्द्र सिंह, सर्वेश शुक्ल, आनंद निषाद, लालजी शर्मा, घनश्याम शुक्ल, हरिश्चन्द्र, देवी प्रसाद पाण्डेय, करीम अहमद, ओमप्रकाश पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, हरिश्चन्द्र शुक्ल, रामप्रकाश यादव, आशुतोष पाण्डेय, फिरोज खान, दयाशंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें