दो पक्षों के बीच मारपीट, दरोगा की तहरीर पर केस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। रोड पर पाइप बिछाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर उदयपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के दरोगा नंदलाल यादव शनिवार को दोपहर फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। चाहिन गांव में रोड पर पाइप बिछाने को लेकर दो पक्षों के आमने सामने होने की पुलिस को जानकारी मिली। मौके  पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
 
पुलिस की मौजूदगी में ही प्रथम पक्ष के राजेश सिंह पुत्र नागेन्द्र पाल सिंह, सत्यम सिंह तथा अशोक सिंह पुत्र सुदेश सिंह व दूसरे पक्ष के कल्लू पुत्र पंचू, लक्ष्यराज पुत्र शंकर को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस ने घायलों को सांगीपुर अस्पताल पहुंचाया। दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने मारपीट व गाली गलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें