नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
महराजगंज : आस्था का पर्व मौनी अमावस्या पर मांस विक्रेताओं को खुली छूट
ठूठीबारी पुलिस का मांस कटेराओं पर नही कोई अंकुश
महराजगंज ब्यूरो
आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या पर प्रत्येक वर्ष भारत नेपाल सीमा के ठूठीबारी में श्रद्धालुओं का आगमन बना रहता है। जिसको देखते हुए स्थानिय पुलिस मांस विक्रेताओं पर अंकुश लगाती है । लेकिन इस बार मौनी अमावस्या पर मांस विक्रेताओं पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं दिख रहा है । और खुलेआम बकरी और मुर्गे की मीट काट करके मुख्य सड़क, कस्बा ,चौराहे, तिराहे , पर बेचे जा रहे हैं । जिससे स्नान के लिए तीर्थ संगम जा रहे हैं श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छावनी वाले जिले महाराजगंज का यह तस्वीर काफी कुछ बयां कर रही है।
लेकिन जब इसके बारे में स्थानीय ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नगर से बात किया गया तो उन्होंने बताया कोई लिखित सूचना नहीं है। नाही कोई आदेश है। अब इससे समझा जा सकता है ।क्या हिंदुओं के महापर्व पर भी मांस विक्रेताओं आजादी दे दी गई हैं।

Comments