महाराष्ट्र में जनता के जनादेश ने ‘लात मारने’ वालों को करारा सबक सिखाया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

महाराष्ट्र में मुंबई सहित सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों ने उन राजनीतिक दलों और नेताओं को करारा संदेश दिया हैजो बड़े गुमान में देश के लोगों को बाँटने की राजनीति करते रहे हैं । क्षेत्रीय पार्टी मनसे के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा हिंदी भाषी राज्यों के लोगों को “लात मारकर महाराष्ट्र से बाहर करने” जैसे गैर-जिम्मेदाराना बयान से न केवल हिंदी भाषी नागरिकों की भावनाएँ आहत हुईंबल्कि महाराष्ट्र के मराठी समाज को भी यह बयान नागवार गुज़रा । 

इसी का परिणाम रहा कि महाराष्ट्र की जनताविशेषकर मराठी मतदाताओं नेचुनावों के माध्यम से ऐसे बयानों की राजनीति करने वाले नेताओं को न केवल अपने दिलों से बल्कि सत्ता से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया । यह स्पष्ट संकेत है कि महाराष्ट्र ही नहींबल्कि देश का जनमानस अब जातिधर्म और भाषा के नाम पर की जाने वाली विभाजनकारी राजनीति के बहकावे में आने वाला नहीं है।

   आज देश के नागरिकों के लिए राष्ट्र प्रथम और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। यही कारण है कि वर्तमान राजनीति में वही दल और नेता जनता का विश्वास जीत पा रहे हैंजो राष्ट्रहित और विकास के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति में भाजपा ने अपने दम पर नया इतिहास रचा है। पहली बार क्षेत्रीय दलों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का जनादेश मिलनाकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की देवेंद्र फड़नवीस सरकार की साफ नीयत और विकासोन्मुखी राजनीति का परिणाम है । 

महाराष्ट्र के इन स्थानीय चुनावों ने उन राजनीतिक दलों के नेताओं को आत्ममंथन का अवसर दिया हैजो आज भी जातिधर्म और भाषा के सहारे सत्ता के सपने देखते हैं। आज देश का हर नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म या वर्ग से हो अपने और अपने देश का विकास चाहता है। अच्छी शिक्षाबेहतर स्वास्थ्य सेवाएँमज़बूत कानून व्यवस्थाशांति और सुरक्षा आज आम नागरिक की प्राथमिकताएँ हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस: सुरक्षित भारत का निर्माण Read More राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस: सुरक्षित भारत का निर्माण

   देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की महानगरपालिकाजिसका बजट कई राज्यों के बजट के बराबर हैवहाँ तीन दशक बाद भाजपा का सत्ता में लौटना जनता के सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उम्मीद है कि भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र की जनता की अपेक्षाओं और जनादेश की कसौटी पर खरा उतरेगा।

रंग-बिरंगी होली सबको कर देती इक रंग Read More रंग-बिरंगी होली सबको कर देती इक रंग

रविंद रावल

भारत इजराइल गठबंधन, भारत की शांति प्रयासों की नई भूमिका Read More भारत इजराइल गठबंधन, भारत की शांति प्रयासों की नई भूमिका

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें