नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
सिद्धार्थनगर, जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी रोडवेज चौराहे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी, तभी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर कर चोटिल हो गई, पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव से महिला अपने बेटे के साथ बांसी आ रही सोनमती देवी 65 वर्ष पत्नी स्व रामदास जैसे ही बांसी रोडवेज चौराहे पर पहुंचीं, पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सोनमती देवी मोटरसाइकिल से गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले जाया गया। जहाँ अस्पताल में डॉक्टर आर. के. सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला नगर पालिका बांसी के रानीगंज की निवासी थीं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे के कार्रवाई की जा रही है।

Comments