नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
छितौनी–तमकुही रोड रेल परियोजना: एक माह में किसानों को मिलेगा मुआवजा
कुशीनगर। छितौनी–तमकुही रोड रेल परियोजना के तहत अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा अब किसानों को एक माह के भीतर मिलने की प्रक्रिया में है। इस संबंध में आज दूरभाष पर एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि नोटिस की निर्धारित अवधि पूरी होने तथा प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिकतम 30 दिनों के अंदर सभी पात्र किसानों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही नोटिस की समयसीमा समाप्त होगी और यदि कोई आपत्ति आती है तो उसका त्वरित निपटारा कर तुरंत भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से मुआवजे का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
बताया गया कि रेलवे परियोजना की जद में आए जरार, जटहां, कटाई भरपुरवा, माघी कोठिलवा, अरनहवा एवं चिरइहवा गांवों के किसानों की अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा एक माह के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगा।

Comments