नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास हुए एनकाउंटर में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाशों की पहचान रोहतक के आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू और रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ पोपला के रूप में हुई है। हर्ष उर्फ पोपला पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश अक्टूबर 2025 में सिटी थाना रेवाड़ी में दर्ज हत्या, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े मामले में नामजद आरोपी हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जींद के गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक और गोकलगढ़ निवासी नीरज उर्फ अज्जू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि चारों बदमाश एक कार में सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हर्ष और विकास घायल हो गए।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments