सोनभद्र प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ ,बोले- खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब

प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर जनसमूह को संबोधित कर किया खेल प्रतियोगिता प्रारम्भ

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

कोन/सोनभद्र 

 जनपद के नवसृजित विकास खंड कोन में शुक्रवार को विधायक खेल महाकुंभ का आगाज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग) रविन्द्र जायसवाल ने सदर विधायक भूपेश चौबे की विशिष्ट उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि अब वह समय बीत गया जब कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे होगे खराब।

IMG-20260109-WA0089

अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए Read More अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का उल्लेख करते हुए नया मंत्र दिया पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब। प्रदेश सरकार मेडल जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीधे डिप्टी एसपी (DSP) जैसे उच्च पदों पर नियुक्त कर रही है। ओलंपिक में देश के लिए पहला मेडल बेटियों ने ही जीता था। उन्होंने बालिका खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।

गोरखपुर: पानी में डुबोकर की गई क्रूर हत्या, तीन अभियुक्त गिरफ्तार – Read More गोरखपुर: पानी में डुबोकर की गई क्रूर हत्या, तीन अभियुक्त गिरफ्तार –

विधायक खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। औपचारिक शुरुआत के बाद प्रभारी मंत्री और सदर विधायक ने खेल मैदान का भ्रमण किया। प्रभारी मंत्री ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया और खुद बॉल फेंककर खेल की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने खो-खो प्रतियोगिता में भाग ले रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह के बाद प्रभारी मंत्री ने विशाल इंग्लिश एकेडमी, कोन में आयोजित महासम्मेलन में भी प्रतिभाग किया।

होली पर  शिवद्वार मंदिर में उड़े जमकर  रंग गुलाल,  हर हर महादेव के जयकारों से हुआ गुंजायमान Read More होली पर शिवद्वार मंदिर में उड़े जमकर रंग गुलाल, हर हर महादेव के जयकारों से हुआ गुंजायमान

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सदर विधानसभा के पांचों ब्लॉकों में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ की शुरुआत शुक्रवार को कोन से हुई है। यह आयोजन यहाँ की ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।खेल महाकुंभ के उल्लास के बीच एक गमगीन क्षण भी आया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी मंत्री, सदर विधायक और जनसमूह ने दुद्धी विधायक स्वर्गीय विजय सिंह गौड़ के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, कोच और भारी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक खेल महाकुंभ ने कोन ब्लॉक के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। अब देखना होगा कि यहाँ के ग्रामीण आँचल से निकलकर कितने खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें