Haryana Weather: हरियाणा में कोल्ड वेव का कहर, दिन में भी रात जैसी ठंड

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है और दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस की जा रही है। राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव का असर सबसे ज्यादा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं तापमान को लगातार नीचे गिरा रही हैं।

नारनौल, सिरसा और रोहतक में दिन का तापमान काफी कम दर्ज किया गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने इन जिलों में हालात को सीवियर कोल्ड डे की श्रेणी में रखा है। गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की बात करें तो नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान सिर्फ 10.2 डिग्री रहा। अंबाला में तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी हुई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में सुबह के समय दृश्यता कम रहने से यातायात प्रभावित हुआ।

ठंड और कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ नजर आ रहा है। अकेले अंबाला में 2 वंदे भारत सहित कुल 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मुंबई से अमृतसर जाने वाली ट्रेन करीब ढाई घंटे लेट है, जबकि मालवा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा ऊंचाहार, सचखंड, शहीद, अकाल तख्त और कर्मभूमि एक्सप्रेस भी एक से तीन घंटे तक देरी से चल रही हैं।

मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल Read More मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल

मौसम की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इस साल जनवरी में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघों ने किया धरना/ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा Read More टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघों ने किया धरना/ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

हिसार में लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस (लुवास) ने भी सर्दी को देखते हुए अपने कार्य समय में बदलाव किया है। अब यूनिवर्सिटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगी और दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच टाइम रहेगा। इसके साथ ही अब महीने के चौथे शनिवार को विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

डॉक्टरों के अनुसार, लोगों को सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा से बचें और जरूरी दवाइयां अपने पास रखें। विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करें तथा गर्म चीजें पिएं। बुजुर्गों, बच्चों और अकेले रहने वाले लोगों का खास ध्यान रखना जरूरी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब मैदानों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाए और दिन का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री तक गिर जाए, तो उसे कोल्ड डे कहा जाता है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहता और दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस होती है। बुधवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नारनौल, चरखी दादरी और सोनीपत में कोल्ड डे जैसी स्थिति दर्ज की गई थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें