छितौनी–तमकुही रोड रेल लाइन सीमांकन कर लगाए गए सेंटर पिलर

छितौनी–तमकुही रोड नई रेल लाइन का सीमांकन शुरू, किसानों में जगी मुआवजे की उम्मीद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर।  जिले के गंडक नदी सीमा से सटे पिछड़े क्षेत्रों को बड़ी सौगात के रूप में छितौनी–तमकुही रोड नई रेल लाइन मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। आज छितौनी से तमकुही रोड तक प्रस्तावित बीजी रेल लाइन का सीमांकन कार्य शुरू होते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
जटहां क्षेत्र में गोल्डी जायसवाल, दिनेश जायसवाल समेत अन्य किसानों के खेतों में सीमांकन सेंटर पिलर लगाए जाने से वर्षों से आश लगाए बैठे लोगों की उदासी रौनक में बदल गई है। रेलवे लाइन से प्रभावित किसानों को अब जल्द ही मुआवजा मिलने की उम्मीद बंधी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीमांकन कार्य शुरू होने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और लोग इसे इलाके के लिए ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार