नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana Weather: हरियाणा में कोहरे का कहर, IMD ने पहली बार जारी किया रेड अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड के इस सीजन में पहली बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ ने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार (3 जनवरी) को अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में कई स्थानों पर दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोहरे के साथ-साथ प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
इन जिलों में ओरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की संभावना जताई है। इन सभी जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
शीतलहर की भी चेतावनी
राजस्थान से सटे जिलों—महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी—में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है।
Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार4 जनवरी से मिल सकती है आंशिक राहत
IMD के अनुसार, 4 जनवरी से हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं और 6 जनवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments