Haryana Roadways: हरियाणा में अब मोबाइल पर जान पाएंगे रोडवेज बसों की लोकेशन, जानें पूरी जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बस सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य परिवहन विभाग ने तकनीकी रूप से बड़ा कदम उठाया है। अब यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए बस अड्डों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे अपने मोबाइल फोन से ही बसों के आवागमन और समय-सारणी की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा रोडवेज के डिपो को सूचना प्रबंधन प्रणाली (एमआईएस) से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था का ट्रायल भी शुरू किया जा चुका है, जो सफल रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के चंडीगढ़, दिल्ली सहित कुल 24 डिपो हैं, जहां से प्रतिदिन लगभग 3600 से 3700 बसों का संचालन किया जाता है। इन सभी डिपो की बसों को चरणबद्ध तरीके से एमआईएस से जोड़ा जा रहा है, ताकि रियल टाइम में बसों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

हाल ही में परिवहन मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस तकनीकी पहल की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि आने वाले समय में बसों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई नए बदलाव किए जाएंगे। इसी कड़ी में फिलहाल बसों के टाइम टेबल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें