Katra Expressway: कटरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ेंगी सुविधाएं, हरियाणा सीमा में बनेंगे 12 आधुनिक रेस्ट एरिया

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Katra Expressway: हरियाणा के बहादुरगढ़ से गुजरने वाले कटरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की योजना के तहत हरियाणा सीमा में 12 आधुनिक रेस्ट एरिया विकसित किए जाएंगे। इन रेस्ट एरिया के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है और मार्च 2026 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा क्षेत्र में करीब 135 किलोमीटर लंबा हिस्सा विकसित किया गया है। यह एक्सप्रेसवे नवंबर 2024 में शुरू हो चुका है और फिलहाल इस पर वाहनों की आवाजाही तेज गति से हो रही है। अब यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक्सप्रेसवे पर रेस्ट एरिया बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
एनएचएआई की ओर से जसौर खेड़ी से 34 किलोमीटर तक कटरा एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर करीब 1866 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है।

निलौठी में इंटरचेंज का काम तेज
केएमपी और कटरा एक्सप्रेसवे के निलौठी स्थित जीरो पॉइंट पर इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। डबल ट्रम्पेट इंटरचेंज का काम अभी अधूरा है, जिसे पूरा होने में करीब दो महीने का समय और लग सकता है।

इंटरचेंज के चालू होने के बाद केएमपी से कटरा एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले वाहनों से टोल वसूला जाएगा। इसके लिए अलग से टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। वहीं, जो वाहन कटरा एक्सप्रेसवे पर न जाकर सीधे सफर करेंगे, उनके लिए केएमपी पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि यह प्रोजेक्ट करीब 14 महीने की देरी से चल रहा है।

बिराहिमपुर में प्रधान पर गबन से लेकर हत्या की धमकी तक के आरोप! Read More बिराहिमपुर में प्रधान पर गबन से लेकर हत्या की धमकी तक के आरोप!

650 किलोमीटर लंबा है दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे

सहादतगंज उद्योग व्यापार मंडल द्वारा  निकाली गई तिरंगा यात्रा   Read More सहादतगंज उद्योग व्यापार मंडल द्वारा  निकाली गई तिरंगा यात्रा 

गौरतलब है कि दिल्ली से कटरा तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 650 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे पर हरियाणा में 8 और पंजाब में 13 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 40 हजार करोड़ रुपये है।

सेंट्रल जेल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सेमिनार और काउंसलिंग कैंप Read More सेंट्रल जेल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता सेमिनार और काउंसलिंग कैंप

यह मेगा प्रोजेक्ट दो फेज में कुल 18 पैकेजों के तहत बनाया जा रहा है। लक्ष्य के अनुसार एक्सप्रेसवे का अधिकांश निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 और अप्रैल 2026 तक दो चरणों में पूरा करने की योजना है।
एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद दिल्ली से कटरा तक का सफर न केवल तेज होगा, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें