नवीनतम
फीचर्ड
Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार भाखड़ा नहर में गिरी
Haryana News: हरियाणा में फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। टोहाना से गांव चांदपुरा की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोगों के सवार होने की सूचना है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाखल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए गोताखोरों की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments