नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चित्रकला परीक्षा में पंजीकृत एकमात्र छात्र नहीं आया परीक्षा देने ,महाविद्यालय स्टाफ करता रहा इंतजार
बिवांर(हमीरपुर)
बुंदेलखंड विश्विद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में मंगलवार के दिन हरपाल सिंह कन्या मैमोरियल महाविद्यालय बिवार में शाम पाली में एक छात्र की परीक्षा होनी थी ,लेकिन छात्र परीक्षा देने नही आया कालेज प्रशासन दो घण्टे छात्र का इंतज़ार करता रहा। कस्बा बिवांर के हरपाल सिंह कन्या मैमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र बहादुर ने बताया की शाम पाली में बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर विषय चित्रकला की परीक्षा के लिए हीरानन्द महाविद्यालय का एक छात्र अभय निवासी ,भेंडी पंजीकृत था
जो परीक्षा देने नहीं आया।इस एक छात्र की परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए महाविद्यालय में केंद्राध्यक्ष,सहायक केन्द्राध्यक्ष,दो कक्ष निरीक्षक, एक सहायक कक्ष निरीक्षक ,दो आंतरिक उड़ाका दल सहित दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित नौ लोग ,दो घण्टों तक इंतजार करते रहे लेकिन छात्र अपनी परीक्षा देने परीक्षा केंद्र नहीं आया।वहीं हीरानन्द पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ अभिनंदन सिंह ने बताया की मंगलवार की शाम पाली में हुई बीए प्रथम सेमेस्टर चित्रकला की परीक्षा के लिए 10 छात्राएं पंजीकृत थीं
जो सभी सामिल रहीं।वही गांव गहरौली में संचालित स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली के प्राचार्य डॉ लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार की शाम में 4छात्राओं ने अपनी परीक्षा दी।इसी प्रकार अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवमंगल तिवारी ने बताया कि शाम में सम्पन्न हुई परीक्षा के लिए 3 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 2 ने अपनी परीक्षा छोड़ दी।वहीं बाबूराम महाविद्यालय बिगहना के केंद्राध्यक्ष डॉ अरविंद पांडेय ने बताया कि शाम पाली मेंआयोजित हुई बीए प्रथम सेमेस्टर विषय चित्रकला की परीक्षा के लिए 15 छात्राये पंजीकृत थी जिसमें 2 अनुपस्थिति रहीं।

Comments