नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मौदहा ने छतरपुर को नौ विकेट से हराया
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
हमीरपुर
मुस्करा विकासखण्ड के खड़ेही लोधन गांव के गंगा सागर स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए जिसमें राठ टीम ने झांसी टीम को 23 रनों से हरा दिया ,वहीं मौदहा ने छतरपुर की टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी। खड़ेही लोधन क्रिकेट टूर्नामेंट मैमोरियल कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित मैच का शुभारंभ वीरेंद्र सिंह राजपूत (पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि) व डॉक्टर रामपाल राजपूत ने फीता कर किया।इसके बाद पहला राठ की टीम व झांसी की टीम के बीच खेला गया।
जिसमें झांसी टीम ने पहले टॉस जीतकर राठ टीम के कप्तान को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया बल्लेबाजी करते हुए राठ टीम ने निर्धारित 10 ओवरो में 110 रन बनाए जिसमे आदर्श ने 5 छक्के व 2 चौके लगाए वही राणा ने 3 तीन छक्का व 1चौका लगाकर अपनी टीम का सहयोग किया।जवाब में उतरी झांसी की टीम के खिलाड़ियों निर्धारित ओवरों में 87 रन बना कर सिमट गई।इसके बाद दूसरा मैच छतरपुर के टीम व मौदहा की टीम के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें छतरपुर टीम के कप्तान ने पहले टार्स जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओबरो में 47 रन बनाकर आल आउट हो गयी। जबाब में उतरी मौदहा की टीम के खिलाड़ियों ने 4 ओबर 3 गेंद में 48 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया।

Comments