नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ढखेरवा चौराहे पर भारतीय हॉस्पिटल लोगों की जिंदगी से कर रहा खिलवाड़
लखीमपुर खीरी
रमिया बेहड क्षेत्र में इन दिनों अवैध अस्पतालों और अप्रशिक्षित 'झोला छाप' डॉक्टरों का जाल तेजी से फैल रहा है। कोन मुख्य बाजार, ढखेरवा चौराहा और रमिया बेहड जैसे स्थानों पर ये अस्पताल बिना वैधानिक अनुमति और योग्य स्टाफ के धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन अवैध अस्पतालों में अयोग्य डॉक्टर संवेदनशील जांचें और यहां तक कि ऑपरेशन भी कर रहे हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य मानकों का खुला उल्लंघन है और गंभीर जांच का विषय बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ये अस्पताल भोले-भाले मरीजों को लुभाते हैं, फिर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। गंभीर बात यह है कि पैसे न देने पर मरीजों को अस्पताल से छुट्टी तक नहीं दी जाती, जो बंधक बनाने जैसी कार्रवाई है।ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग या अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना मिलते ही ये संचालक बैनर-होर्डिंग हटा देते हैं। अधिकारी लौटते ही सब कुछ पहले जैसा हो जाता है।
यह लुका-छिपी का खेल लंबे समय से चल रहा है, जिसने अवैध संचालकों के हौसले बुलंद कर दिए हैं।प्रशासन से मांग उठी है कि भारती अस्पताल जैसे अवैध प्रतिष्ठानों पर तत्काल रोक लगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि जन-स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर यह ढिलाई कब तक चलेगी। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से टिप्पणी की प्रतीक्षा है। सीएससी अधीक्षक रमिया बेंहड हॉस्पिटलों से गुलाबी नोटों खेल खेला जा रहा है तो जांच का मामला ही नहीं है

Comments