स्व. छोटेलाल कुशवाहा प्रकरण में न्याय की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने दी चेतावनी, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो होगा व्यापक आंदोलन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर।  जिला मुख्यालय रविंद्र नगर एवं ग्राम सभा बबुइयाँ हरपुर निवासी स्वर्गीय छोटेलाल कुशवाहा, प्रधानाचार्य की विधवा पत्नी एवं बच्चों को न्याय, आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही कोतवाली पडरौना में 59 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा संख्या 747/25 को तत्काल वापस लिए जाने की भी मांग की गई।

यह ज्ञापन राष्ट्रीय कुशवाहा-शाक्य-सैनी-मौर्य महासभा भारत के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में दिया गया। ज्ञापन देने वालों में महासभा के भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, केदारनाथ कुशवाहा, पारसनाथ कुशवाहा, किशन कुशवाहा, बबलू प्रधान, रामाधार कुशवाहा, अमित कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, वकील कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानाचार्य स्व. छोटेलाल कुशवाहा की हत्या के बाद उनका परिवार अत्यंत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ परिवार के भरण-पोषण हेतु आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि कोतवाली पडरौना में 59 लोगों पर दर्ज मुकदमा निराधार है, जिससे निर्दोष लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने प्रशासन से न्यायोचित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न, होली के गानों  का लोगों ने लिया  भरपूर आनंद Read More सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न, होली के गानों का लोगों ने लिया भरपूर आनंद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें