Haryana: हरियाणा में घने कोहरे से भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत; 40 से ज्यादा वाहन टकराए

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के महम क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। 152डी कट पर हुए इस हादसे में एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार कई लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पीछे से आ रहे वाहन भी आपस में भिड़ते चले गए, जिससे करीब 35 से 40 वाहन आपस में टकरा गए।

हादसे की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर यातायात को नियंत्रित किया और जांच प्रक्रिया शुरू की।

कार में फंसे शव, दरवाजे काटकर निकाले जा रहे बाहर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। शवों को बाहर निकालने के लिए कार के दरवाजों को काटना पड़ रहा है। राहत कार्य में क्रेन और कटर मशीन की मदद ली जा रही है।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें