नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मनरेगा साइड पर अपलोड फर्जी फोटो ने ग्राम पंचायत महेवा कुंवर के भ्रष्टाचार की खोली पोल
महिला मेट गौतम देवी ने पुराने फर्जी फोटो के सहारे पूर्ण किया आनलाइन फर्जी मस्टर रोलग्राम प्रधान
सचिव व टी ए से दुरंभि संधि करके मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने में महिला मेट ने मारी बाजी मिट्टी पटाई कार्य के नाम पर पूर्ण आनलाइन फर्जी मस्टर रोल का भुगतान रोकना बीडीओ हरैया के लिए बना चुनौती
बस्ती। जिले कीतेज तर्रार जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना व मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल के कड़े निर्देश के बाद भी प्रत्येक विकास खण्डों में बढ़चढ़ कर भ्रष्टाचार चल रहा है और भ्रष्टाचार के रख वाले भी भ्रष्टाचार के दलदल में धंसते चले जा जा रहे हैं अर्थात् जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो अवश्य ही भ्रष्टाचार बढ़ेगा और भ्रष्टाचार को खत्म करना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है । प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करती है वह दावा पूरी तरह झूठी दिखाई दे रही है ।
विकासखण्ड हरैया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत महेवा कुंवर में महिला ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने मनरेगा कार्य के नाम पर फर्जी आनलाइन मस्टर रोल जारी करवाया फिर महिला मेट को मुह मांगा कमीशन दे कर पुराने फर्जी फोटो के सहारे आनलाइन जारी मस्टर रोल पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर फर्जी मस्टर रोल को पूर्ण किया है और अब बिना मनरेगा कार्य कराये ही पूर्ण फर्जी आनलाइन मस्टर रोल के कार्य को तकनीकी सहायक से एम बी कराकर सचिव द्वारा फाइल पर हस्ताक्षर कराकर फर्जी भुगतान कराने की तैयारी चल रही है । टीए व सचिव के द्वारा पूर्ण किये फाइल पर मनरेगा एपीओ हरैया का हस्ताक्षर होगा । अन्त में बीडीओ के हस्ताक्षर के बाद फाइल भुगतान हेतु आनलाइन फीड होगा ।
ग्राम प्रधान अनामिका सिंह का मतलब है कि जब सभी को कमीशन ही देना है तो धरातल पर विकास कार्य क्यों करायें ? महिला मेट गौतम देवी अपना हिस्सा कमीशन मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर वाह वाही लूट रही है । महिला मेट का उद्देश्य है कि हमें अपना हिस्सा कमीशन मिल ही रहा है चाहे ग्राम पंचायत में विकास कार्य हो या न हो हमें अपना हिस्सा कमीशन से मतलब रखना है । महिला मेट गौतम देवी ने गर्मी महीने में मनरेगा कार्य में प्रयोग पुराने फर्जी फोटो के सहारे बड़े ही बारीकी से उच्च अधिकारियों के आंख में धूल झोंककर फर्जी मस्टर रोल पूर्ण किया है । महिला मेट के द्वारा मिट्टी कार्य के नाम पर पूर्ण फर्जी मस्टर रोल का भुगतान रोकना खण्ड विकास अधिकारी हरैया के लिए चुनौती बना हुआ है । उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।

Comments