Haryana Weather: हरियाणा में अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
नूंह रहा सबसे गर्म, नारनौल सबसे ठंडा
7 दिसंबर को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास ही है। नूंह प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.7°C दर्ज किया गया।
यहां तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं दूसरी ओर नारनौल सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6°C रिकॉर्ड किया गया।
11 दिसंबर तक लगातार बढ़ेगी ठंड
आईएमडी के अनुसार, हरियाणा में सर्दी का प्रकोप 11 दिसंबर तक लगातार बढ़ने वाला है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे यह करीब 6°C तक पहुंच सकता है। औसतन 24°C बना हुआ अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री तक कम हो सकता है।
रात के तापमान में तेज गिरावट की चेतावनी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 8 दिसंबर से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होने लगेंगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके चलते प्रदेश में ठंड और भी ज्यादा महसूस होगी।

Comment List