Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 222 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana International Cricket Stadium: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव लोहट में राज्य का सबसे बड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। 222.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह स्टेडियम हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण का काम ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा गया है। निर्माण कार्य को 24 महीनों में पूरा किया जाना है और फिलहाल स्टेडियम की चारदीवारी का काम शुरू हो चुका है।

नए स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता होगी, जिससे यह हरियाणा का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। यहां कुल 11 क्रिकेट पिचें, 2 अभ्यास मैदान, एक आधुनिक क्रिकेट एकेडमी, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, बड़े पैमाने पर पार्किंग सुविधा, स्पोर्ट्स क्लब और अत्याधुनिक जिम की व्यवस्था की जाएगी। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की जा सके।

रात के मैचों के लिए फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी और खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल, सॉना बाथ, आधुनिक ड्रेसिंग रूम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, दर्शकों और कॉर्पोरेट मेहमानों के लिए 30 कॉर्पोरेट बॉक्स भी बनाए जाएंगे। इस बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से हरियाणा की खेल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता में बड़ा इज़ाफ़ा होगा और प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें