Haryana: हरियाणा में नई CGD पॉलिसी तैयार, घर-घर पाइप गैस पहुंचाने की तैयारी तेज

Haryana: हरियाणा में नई CGD पॉलिसी तैयार, घर-घर पाइप गैस पहुंचाने की तैयारी तेज

Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में प्राकृतिक गैस से जुड़ी सुविधाओं का तेज विस्तार करने के लिए एक नई और आधुनिक सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) पॉलिसी तैयार कर रही है। इसी विषय पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की और नई नीति को निवेशकों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के सुझावों को नई नीति में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पॉलिसी राष्ट्रीय मानकों और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनेगी और आने वाले वर्षों में राज्य की ऊर्जा संरचना को मजबूती मिलेगी। रस्तोगी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सीजीडी नीति हरियाणा की ऊर्जा सुरक्षा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना को नए आयाम देगी तथा राज्य को देश के अग्रणी ऊर्जा-सक्षम राज्यों में शामिल करेगी।

नई नीति के लागू होने के बाद प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क में सार्वजनिक और निजी निवेश के लिए नए अवसर खुलेंगे। मुख्य सचिव के अनुसार, इससे पाइपलाइन अवसंरचना के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को घर तक पाइप के माध्यम से गैस सुविधा प्राप्त होगी। उपभोक्ता जितनी गैस खर्च करेंगे, उन्हें केवल उसी का भुगतान करना होगा, जिससे ऊर्जा बिल में बचत होगीइसके साथ ही, राज्य में घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को गति मिलेगी और कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी

Haryana: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर आवेदन शुरू, दिक्कतों के चलते HSSC ने जारी किया टोल-फ्री नंबर Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर आवेदन शुरू, दिक्कतों के चलते HSSC ने जारी किया टोल-फ्री नंबर

ड्राफ्ट CGD पॉलिसी 2025 के तहत, केवल वही कंपनियां आवेदन कर सकेंगी जो PNGRB द्वारा अधिकृत हैंये कंपनियां राज्य के सिंगल-विंडो पोर्टल www.investharyana.in के माध्यम से राइट ऑफ यूज़ (ROU) और राइट ऑफ वे (ROW) की अनुमति प्राप्त कर सकेंगी। आवेदन के साथ कंपनियों को जीआईएस-आधारित रूट मैप, कार्य योजना, भूमि विवरण और उपयोग की जाने वाली तकनीक, जैसे HDD, ट्रेंचलेस बोरिंग या ओपन ट्रेंचिंग, का विवरण भी देना होगा। नीति में शुल्क संरचना को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है और सभी वित्तीय प्रक्रियाओं को सरल करते हुए शुल्क स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं।

राष्ट्रीय मंच पर डीएवी एनयूपीपीएल की ऐतिहासिक सफलता Read More राष्ट्रीय मंच पर डीएवी एनयूपीपीएल की ऐतिहासिक सफलता

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह नई नीति वर्ष 2010 में HSIIDC द्वारा बनाई गई पॉलिसी का नया और अद्यतन संस्करण है, जिसमें वर्तमान तकनीकी जरूरतों और प्रशासनिक प्रावधानों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नई सीजीडी पॉलिसी के सुचारू क्रियान्वयन के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

New Bypass:  हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 41 किमी लंबा नया बाईपास Read More New Bypass:  हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 41 किमी लंबा नया बाईपास

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel