Haryana: हरियाणा में 38 मंडी सचिवों को किया गया चार्जशीट, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने धान खरीद में हुए बड़े घोटाले के बाद सख्त कदम उठाते हुए राज्य के कई मंडियों में तैनात हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के 38 मंडी सचिवों को चार्जशीट कर दिया हैयह कार्रवाई संबंधित जिलों के डीसी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। सभी सचिवों पर गेट पास काटने में अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप हैं।

जीटी बेल्ट के अधिकारियों पर सबसे अधिक कार्रवाई

चार्जशीट किए गए अधिकारियों में सबसे ज्यादा सचिव जीटी बेल्ट के छह जिलों से हैं। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में पीआर धान की पैदावार अधिक होने के कारण यहां सबसे अधिक गड़बड़ियां सामने आईं। मार्केटिंग बोर्ड ने चार्जशीट की पूरी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी Read More बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी

कई जिलों में घोटाले का खुलासा

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

इस बार धान खरीद के दौरान करनाल, यमुनानगर और फतेहाबाद जिलों में बड़े घोटाले उजागर हुए हैं। कई जगह फर्जी गेट पास बनाए गए। धान की खरीद में फर्जीवाड़ा किया गया, कुछ जिलों में अधिकारियों और चावल मिलर्स के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। इन घटनाओं के बाद सरकार ने सभी जिलों के डीसी से धान खरीद का विस्तृत ब्यौरा मांगा था।

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

साइबर सेल की जांच में बड़ा खुलासा

साइबर सेल ने सभी जिलों में किए गए गेट पासों की तकनीकी जांच की। जांच में पाया गया कि कई गेट पास मंडी परिसर के बाहर मौजूद IP एड्रेस से कटे गए, कुछ IP एड्रेस दूसरे जिलों या राज्यों से जुड़े थे। इससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरी हो गई इसी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 38 सचिवों को चार्जशीट किया गया। इसकी पुष्टि बोर्ड के CME संजीव चौहान ने भी की है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें