Haryana: हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार होगी तेज, KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार और तेज होने वाली हैKMP (कुंडलीमानेसरपलवल) एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ राज्य सरकार 5 नए शहर विकसित करने जा रही है। इन शहरों की योजना 2041 की प्रस्तावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही हैइसकी जिम्मेदारी HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) को सौंपी गई है

पंचग्राम विकास प्राधिकरण पहले ही गठित

राज्य सरकार इन शहरों के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन पहले ही कर चुकी है।

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

सरकार की योजना है कि ये शहर भविष्य में औद्योगिक और वाणिज्यिक हब के रूप में उभरें। फिलहाल इन नए शहरों के लिए भूमि का चयन, जोनिंग प्लान, इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क, पर काम तेजी से चल रहा है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज Read More नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज

‘विकसित भारत–2047’ में हरियाणा निभाएगा बड़ी भूमिका

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 संकल्प को साकार करने में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में घोषित 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) प्रदेश की औद्योगिक रीढ़ साबित होंगी।

इनमें से 5 IMT को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि बाकी पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भू-मालिकों से संवाद पर जोर

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भू-मालिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें और उन्हें ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेंइससे भूमि अधिग्रहण और विकास प्रक्रिया सुगम होगी।

सोहना में 1,000 एकड़ में विकसित होगी ग्लोबल सिटी

हरियाणा सरकार सोहना के पास 1,000 एकड़ में अत्याधुनिक ग्लोबल सिटी भी विकसित कर रही है। इस शहर में आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल एवं सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे। ये सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की जाएंगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें