नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, मोरनी हिल्स की खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में एक दर्दनाक हादसे में मोरनी हिल्स की गहरी खाई में गिरने से सिरसा के मंडी डबवाली निवासी जसबीर की मौत हो गई। जसबीर 1 दिसंबर की रात रामगढ़, पंचकूला में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे।
मोरनी जाते समय हुआ हादसा
शादी कार्यक्रम के बाद सभी दोस्त मोरनी हिल्स घूमने पहुंचे, जहां उन्होंने एक होटल में कमरा भी बुक कराया था। होटल की ओर जाते हुए रास्ते में जसबीर ने सड़क किनारे गाड़ी रुकवाई और बाथरूम करने उतर गया। इसी दौरान अंधेरा होने और रास्ता पथरीला होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया।
रात में नहीं मिला सुराग
हादसा देर रात हुआ, जिसके बाद दोस्तों ने तुरंत मोरनी चौकी पुलिस को सूचना दी। अंधेरा ज्यादा होने के कारण रात में खोज अभियान शुरू तो किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अगले दिन मिली लाश
मंगलवार सुबह दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने कई घंटे की खोज के बाद जसबीर को खाई से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों से बातचीत के बाद होगी कार्रवाई
चंडीमंदिर थाना प्रभारी एसएचओ रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्हें पूरा घटनास्थल दिखाया गया है। अभी परिजनों ने कोई बयान नहीं दिया है। उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह हादसा मोरनी हिल्स में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments