Haryana Weather: हरियाणा में गहरी धुंध का अलर्ट, 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा और गहरी धुंध छाने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी है। दक्षिण हरियाणा के कई इलाकों में सुबह और देर रात दृश्यता बेहद कम रहने की चेतावनी जारी की गई है।

किन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा असर?

आईएमडी के अनुसार, जिन जिलों में धुंध सबसे घनी रहने की संभावना है, उनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर और रोहतक शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा का मौसम शुष्क रहा है, जबकि औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल Read More मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल

तापमान में हल्की बढ़ोतरी, फिर भी न्यूनतम पारा नीचे

Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव Read More Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव

राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.2°C पलवल (AWS) में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1°C कम रहा और हरियाणा का सबसे कम तापमान 5.5°C कैथल के कौल में रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

28 नवंबर तक मौसम शुष्क, आंशिक बादलवाही संभव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की अपील

धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा से पहले वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट की जांच अवश्य करें। साथ ही, तेज रफ्तार से बचने और आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और नागरिकों को सुबह के समय कोहरे और ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय करने की सलाह दी है। साथ ही, आवश्यक कार्यों के लिए दिन के समय ही बाहर निकलने की अनुशंसा की गई है ताकि दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें