एसआईआर की समय सीमा बढ़ाना जरूरी - डॉ नीरज

 एसआईआर की समय सीमा बढ़ाना जरूरी - डॉ नीरज

प्रतापगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव,पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन राजेश तिवारी के आगमन के दौरान बुधवार को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।तत्पश्चात 26/11 मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस के अधिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई l राष्ट्रीय सचिव प्रयाग जोन प्रभारी राजेश तिवारी के प्रतापगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत सम्मान किया l स्वागत के उपरांत उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मण्डल के पूर्व मंडल मंत्री रवि सिन्हा, पूर्व एडीओ पंचायत हरीराम जी, पूर्व एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद दूबे, पूर्व एडीओ पंचायत जगदंबा प्रसाद सरोज सहित दर्जनों लोगों नेकांग्रेस ज्वाइन किये।
 
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव,प्रभारी प्रयाग जोन राजेश तिवारी ने संगठन सृजन अभियान एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की। उन्होंने जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं एसआईआर में धांधली रोकने के लिए पार्टी की ओर से जिले व विधानसभा के सभी कोऑर्डिनेटर को संगठन के कार्यों में तेजी लाने और एसआईआर के विषय में विस्तार से चर्चा की l उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत वैध मतदाताओं के नाम कटने न पाये व अवैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने न पाये।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से मांग किया कि एसआईआर  का समय सीमा कम से कम तीन महीने बढ़ाया जाय।
 
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी एवं संचालन जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र व जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से की।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मो इश्तियाक, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधे श्याम सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रानीगंज मौलाना वाहिद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंडा योगेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आरपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ल,जिला महासचिव संतोष सिंह, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, भवानी शंकर दूबे, जिला महासचिव मुन्ना लाल यादव, जिला महासचिव हरिश्चंद्र सरोज, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सड़वा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद कासिम, पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, आसपुर देवसरा ब्लाक अध्यक्ष विवेक पांडे, शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गौरा ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह यादव, मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम,अरविंद तिवारी, एलबी पटेल, मंडल अध्यक्ष आशीष यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज,मंडल अध्यक्ष बन्ने मलिक, मंडल अध्यक्ष सब्बीर, मंडल अध्यक्ष चन्द्र भान सिंह,जिला सचिव आशिक अली, धर्म राज सिंह, मो दिलशाद, बैजनाथ यादव, ओम प्रकाश सरोज,अबू शमा, नगर सचिव अरबाज आलम, अनार कली, कृष्णवती त्रिपाठी, श्यामा, अंजनी कुमार पाण्डेय, शिव बहादुर सिंह, अशोक कुमार गौतम,गुलाम अहमद, मो.ईदरिशी, नूर आलम, कपिल ओझा, फरहान उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel