नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम ने की कार्रवाई
Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयसिंहपुर चौकी में तैनात ASI और मुंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अवैध पार्किंग में खड़ी जब्त गाड़ी को मालिक को सुपुर्द करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
सूत्रों के अनुसार, जयसिंहपुर चौकी में तैनात ASI राजबीर सिंह ने कुछ दिन पहले सड़क पर अवैध रूप से खड़ी कार का चालान किया था और गाड़ी को चौकी में खड़ा कर दिया था। मंगलवार को जब वाहन मालिक कोर्ट का आदेश लेकर गाड़ी छुड़ाने गया, तो ASI राजबीर ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
वाहन मालिक ने पहले ही इस घटना की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे दिए, ACB ने तुरंत छापेमारी कर दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस मामले को लेकर जिले के पुलिस विभाग में चर्चा चल रही है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि वह उस समय चौकी से बाहर थे, इसलिए उनके पास घटना की अधिक जानकारी नहीं है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments