नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कांग्रेसी महिला नेत्री के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक
नैनी प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव वैभवी जोशी ऊर्फ इंदुबाला की माता व जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कई बार जिला महासचिव रही फूलकली चौधरी का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।कांग्रेस नेता विवेक पांडे ने कहा की उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय छति हुई हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने शोक संवेदना को व्यक्त करते हुए बताया कि फूलकली चौधरी विगत 40 वर्ष पुरानी कांग्रेसी नेत्री थी और कांग्रेस की ओर से आयोजित रहें संघर्ष में निरंतर ही अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया करती थी, संघर्ष की राह में कई बार जेल भी जा चुकी थी उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में एक लड़ाकू योद्धा की कमी हमेशा बनी रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मृत आत्मा शान्ति हेतू ईश्वर से प्रार्थना किया गया।वही इस दुःख की घड़ी मे परिवार को ठाडस बँधाया गया।
इस निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष नयन कुशवाहा, मोहम्मद यूनुस अंसारी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार के प्रदेश महासचिव व प्रयागराज मण्डल प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय,शहर महासचिव अंजुम नाज,नबाब खाँ, इंजिनियर विजय कुशवाहा, ओम प्रकाश शर्मा, रामधारी यादव, अनिल रावत, पास्टर विनोद जैकाब, अजय कुशवाहा, सहित आदि कांग्रेस मौजूद रहें।

Comments