किदवई नगर विधानसभा में भव्य एकता यात्रा का आयोजन
On
कानपुर। गोविन्द नगर स्थित मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार को “एकता यात्रा” धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजे और ढोल की थाप के बीच हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा गोविंद नगर से परामपुरवा, बारा देवी होते हुए किदवई नगर विधानसभा के आयुर्वेदिक पार्क तक पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा के साथ इसका समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आमजनमानस ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि स्वरूप सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
यात्रा में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड दल, युवा कार्यकर्ता, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि “सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उसी एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर अग्रसर है, जिसे पटेल जी ने अपने कर्मों से परिभाषित किया था।”
किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि “कठिनाई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, यदि संकल्प दृढ़ हो तो लक्ष्य अवश्य प्राप्त होता है।”
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवाओं और मातृ शक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पटेल जी के आदर्शों पर चलने और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जिला प्रवासी अनूप अवस्थी अनिता गुप्ता सदस्य राज्य महिला आयोग ज्ञानू मिश्र नवीन पंडित प्रकाश वीर आर्य अनुराग शुक्ल जसविंदर सिंह प्रकाश वीर आर्य अभिषेक पांडेय रीता शास्त्री अनिता त्रिपाठी अशोक त्रिपाठी दीपू पासवान बिट्टू परिहार विनीत द्विवेदी दीपंकर मिश्र विक्की छाबड़ा आरती विजय गौतम अवधेश त्रिपाठी विकास दृबे शशांक मिश्र संजय पासवान अखिलेश अवस्थी राजेश श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List