LPG Cylinder: हरियाणा में अब सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ऐसे करें आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

LPG Cylinder: केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की गई। इसके अनुसार सरकार बीपीएल परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। अनुमान है कि इस योजना के तहत करीब 50 लाख बीपीएल परिवार कवर होंगे।

500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

बता दें कि बढ़ती महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है।ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए ‘हर घर हर गृहिणी’ योजना शुरू की, ताकि बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिल सके। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है, उन बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।

व्यक्तिगत अहम् को धर्म युद्ध बताना सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत : हिन्दू विचार मंच पाकुड़िया इकाई Read More व्यक्तिगत अहम् को धर्म युद्ध बताना सनातन धर्म एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत : हिन्दू विचार मंच पाकुड़िया इकाई

ये है पात्रता

Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज Read More Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक बीपीएल परिवार से संबंध रखता हो। परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदक के पास गैस कनेक्शन और उसकी कॉपी होनी चाहिए। आवेदक के पास वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।

बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी Read More बरही महोत्सव मेला से हुई मोटरसाइकिल की चोरी

कैसे करें आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको हर घर हर ग्रहणी पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपको अपने गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर और गैस एजेंसी का चयन करना होगा। इसके अलावा आपसे पूछी गई जानकारी ध्यान से भरें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका आवेदन ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना में स्वीकार हो जाएगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार