नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जल संरक्षण का संदेश लेकर गोविंद यादव तीसरी बार भदोही से मुंबई के लिए साइकिल यात्रा पर रवाना
भदोही।
उनके इस विशेष जागरूकता अभियान ने जिले में सकारात्मक चर्चा पैदा की है।
यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जहाँ पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने फूलमाला पहनाकर गोविंद यादव का स्वागत किया। इसके बाद ग्रीन विव पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कादिर अंसारी, रमेश काबरा, प्रिंसिपल रेणु बाला सिंह, नंदनी शर्मा, डॉ. गणेश यादव, रामराज दादा, विधान यादव, प्रदीप यादव सहित अन्य लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।
रजपुरा चौराहा पर भी नागरिकों ने गोविंद यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्यामला सरोज, डॉ. राजकुमार यादव, डॉ. गणेश यादव, रामराज यादव, विधान यादव, प्रदीप यादव, जाइम बेग सैफी, नरेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान रामराज यादव भी अपनी साइकिल से गोविंद यादव के साथ औराई तक गए।
गोविंद यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रा से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होगा।

Comments