मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार ने गोपेश्वर गौशाला को भेंट की अपनी पुस्तक कैकई के राम

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मलिहाबाद। 
 
मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार रईस सिंह ने श्री गोपेश्वर गौशाला पहुंचकर गौशाला के सेवा कार्यों की सराहना की बल्कि अपनी स्वरचित पुस्तक कैकई के राम भी गौशाला के पुस्तकालय को भेंट की।गौशाला पहुंचने पर रईस सिंह ने सबसे पहले चिंताहरण हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने गौशाला द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और प्रबंधन को करीब से देखा और इससे गहराई से प्रभावित हुए। 
 
उन्होंने गौशाला परिवार के निःस्वार्थ समर्पण और उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।रईस सिंह द्वारा रचित यह पुस्तक कैकई के राम अब गोपेश्वर गौशाला के पुस्तकालय की शोभा बढ़ाएगी। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस पुस्तक से उन्हें प्राप्त होने वाली पूरी लॉयल्टी को वह सामाजिक कार्यों और विशेष रूप से गौ सेवा में ही लगाएंगे।गौशाला परिवार ने उनकी इस पहल और पुस्तक भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार